ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल

Home / bihar / Bihar Bhumi: अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, बुलडोजर एक्शन की तैयारी;...

Bihar Bhumi: अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, बुलडोजर एक्शन की तैयारी; 150 लोगों को भेजा गया नोटिस

Bihar Bhumi: बेतिया में बेतिया राज की भूमि पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई के संकेत।

18-Dec-2025 06:22 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Bhumi: पश्चिम चंपारण के बेतिया में बेतिया राज की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त हो गया है। अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस क्रम में प्रशासन ने करीब 150 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से भूमि खाली करने का निर्देश दिया है।


बताया जा रहा है कि शहर में बेतिया राज की बहुमूल्य भूमि पर वर्षों से अवैध रूप से मकान, दुकान और अस्थायी ढांचे बने हुए हैं। बेतिया राज प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों की सूची बेतिया अंचल प्रशासन को सौंपी है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई शुरू की गई है।


अंचल प्रशासन ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी। इस कदम के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ गई है और लोगों के बीच इसकी चर्चा हो रही है।


जानकारी के अनुसार, शहर की मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है, जिससे रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। इसका खामियाजा आम नागरिकों, स्कूली बच्चों, मरीजों और कार्यालय जाने वाले लोगों को उठाना पड़ रहा है।


प्रशासन बरवत सेना से गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल होते हुए पथरीघाट तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहा है। इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त किए जाने से यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और शहर के विकास को गति मिलेगी।


अतिक्रमण हटाओ अभियान में बेतिया नगर निगम भी सक्रिय हो गया है। नगर निगम की ओर से भी संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजे गए हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि सड़कों का चौड़ीकरण कर शहर को जाम से राहत दिलाना उनकी प्राथमिकता है।