25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
31-Dec-2024 09:37 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के डीहा गाँव में दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में हुई गोलीबारी में घर के दरवाजे के पास खड़ी एक महिला को गोली लग गयी जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया।
बताया जाता है कि डीहा गाँव में दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में हरेराम चौधरी की लगभग 45 वर्षीय पत्नी सविता देवी को गोली लग गई।गोली लगने से सविता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) रेफर कर दिया है।
परिजनों के अनुसार, दो पक्षों के बीच वर्चस्व को लेकर गोलीबारी हो रही थी। जब लोग अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, तब सविता देवी अपने दरवाजे पर खिड़की के बगल में खड़ी थीं, तभी उन्हें गोली लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।