Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन
04-Apr-2025 05:39 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय पुलिस के दामन पर लगातार दाग लग रहे हैं। अब एक बार फिर थानाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अवैध खनन करा कर थाना चलाने की बात कह गाली गलौज कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष ने थानाध्यक्ष रोहित गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, मंसुरचक थाना के थाना अध्यक्ष रोहित गुप्ता का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो के साथ मंसूरचक प्रखंड के मुखिया और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक लिखित शिकायत एसपी मनीष को देकर थाना अध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थाना अध्यक्ष रोहित गुप्ता किसी व्यक्ति से बात कर रहा है कि एक सप्ताह थाना का गाड़ी कैसे चलता है। वायरल वीडियो में थानेदार कहते हैं कि मिट्टी कटाकर, बालू कटाकर हम थाना चलाते हैं, थाना का मालिक हम हैं। गाली देते हुए बोलते हैं कि कौन पूछेगा कौन रोकेगा इसको, हमसे स्पष्टीकरण पूछेगा हम बताएंगे। हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
इस मामले को लेकर मुखिया राम मूर्ति सिंह, भाजपा कार्यकर्ता ब्रजेश कुमार और मंसूरचक प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष ने एक लिखित शिकायत एसपी मनीष को आज दिया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि थाना अध्यक्ष स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दुर्व्यवहार करते हैं वही प्रधानमंत्री आवास योजना या पंचायत की किसी योजना में मिट्टी काटने पर ट्रैक्टर जब्त कर लेते हैं और बिचौलियों के माध्यम से राशि लेकर अवैध खनन करवाते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी मनीष ने थानाध्यक्ष रोहित गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है।