Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
22-Aug-2025 05:58 PM
By First Bihar
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में बेगूसराय के सिमरिया पहुंचे थे। उन्होंने आज औंटा-सिमरिया पुल को बिहार की जनता को समर्पित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे। इस पुल के उद्घाटन के तुरंत बाद बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी चेतावनी दे दी।
बता दें कि इस पुल के उद्घाटन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत की। औंटा-सिमरिया पुल पुराने दो लेन वाले जर्जर रेल-सह-सड़क पुल ‘राजेन्द्र सेतु’ के समानांतर बनाया गया है। जिससे आवागमन आसान हो जाएगा। लेकिन तेजस्वी यादव ने पुल के उद्घाटन के कुछ समय बाद यह चेतावनी देते हुए कहा कि बिहार में जिस 6 लेन पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन किया वह गिर सकता है। तेजस्वी यादव ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि "जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व रिकॉर्ड है और हमारी सरकार में पुल निर्माण में अरबों करोड़ का कितना भ्रष्टाचार होता है ये बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है। ऐसे में कल को ये पुल भी गिर सकता है, कृपया अपनी जिम्मेदारी पर पुल पार करें”
जनहित में प्रधानमंत्री मोदी जी से मेरी अपील है कि सिर्फ़ पुल का चार बार रिबन ना काटे बल्कि एक बड़ा वैधानिक चेतावनी बोर्ड पुल के दोनों तरफ़ लगवाएं जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हो कि “इस पुल का प्रयोग हर इंसान अपने जोखिम पर करे क्योंकि हमारी NDA सरकार का पुल गिरने का विश्व…
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 22, 2025