ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...

Bihar News: बिहार में मिड डे मील में गिरी छिपकली, भोजन खाने के बाद तीन बच्चे बेहोश; ग्रामीणों ने स्कूल को घेरा

Bihar News: बेगूसराय के एक स्कूल में मिड डे मील के खाने में छिपकली गिरने से तीन बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल का घेराव कर प्रधानाध्यापक को बंधक बना लिया। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

20-Aug-2025 06:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, जहांपुर में मध्यान्ह भोजन बनाने के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। भोजन में छिपकली गिर गई और उसे खाने के बाद तीन बच्चे बेहोश हो गए। सभी को स्थानीय पीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय का घेराव कर दिया और घंटों तक प्रधानाध्यापक को स्कूल परिसर में ही बंधक बनाए रखा। स्थिति बिगड़ने पर बछवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।


छात्रों ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी मध्यान्ह भोजन में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। जब इस बारे में वरीय शिक्षक से शिकायत की गई तो उन्हें धमकी दी गई और विद्यालय से निकाल देने की बात कही गई। ग्रामीणों का भी कहना है कि हेडमास्टर से शिकायत करने पर शिक्षक उनकी बात सुनने के बजाय उल्टे उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हैं।


वहीं विद्यालय के हेडमास्टर अमित कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। मध्यान्ह भोजन किसी संस्थान द्वारा बनाया जाता है और हम पूरी जांच के बाद ही बच्चों को खाना खिलवाते हैं। इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।