सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
22-Apr-2025 10:39 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है जहां पांच बच्चों की मां के साथ एक डाटा ऑपरेटर को आपत्तिजनक हालत में गांव वालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने डाटा ऑपरेटर की पहले जमकर धुनाई कर दी। फिर उसे पंचायत के हवाले कर दिया गया। पंचायत ने फैसला सुनाया गया कि डाटा ऑपरेटर को पांच बच्चों की मां के साथ शादी करना होगा और गांव छोड़कर जाना होगा। पंचायत के इस फैसला के बाद दोनों ने स्वेच्छा से शादी कर ली। डाटा ऑपरेटर एक बच्चे का बाप है.
पंचायत के आदेश के बाद साहेबपुर कमाल में तैनात डाटा ऑपरेटर विकास ने 5 बच्चों की मां के मांग में समाज के सामने सिंदूर भरा और महिला को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया। महिला ने बताया कि पिछले सालभर से डाटा ऑपरेटर विकास के साथ उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह पांच बच्चों की मां है। अब वह अपने बच्चों के साथ नए पति के साथ रहना पसंद करेगी। जबकि डाटा ऑपरेटर का कहना है कि वह भी एक बच्चे का पिता है। वह नई पत्नी के साथ रहना चाहता है। गांव वालों ने उनकी जबरन शादी कराई है।
बता दें कि आपत्तिजनक हालत में डाटा ऑपरेटर और महिला के मिलने की खबर मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ गांव में जमा हो गई। फिर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस सुजा गांव पहुंची और आरोपित को अपने साथ ले गई ।
दोनों प्रेमी-युगल की कहानी जिले में खास चर्चा का विषय बना हुआ है। एक बच्चे के पिता को 5 बच्चे की मां से प्यार होना, फिर प्यार के लिए एक सुनसान जगह में ले जाकर इजहार करना और आपत्तिजनक हालत में दोनों को देखे जाने के बाद दोनों की प्रेम कहानी गांव वालों के सामने आ गयी। जिसके बाद पंचायत ने दोनों की शादी करने का फैसला सुनाया और दोनों को गांव छोड़कर जाने के लिए भी कहा गया है।