रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार
08-Jun-2025 05:10 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। यह वारदात शनिवार की शाम बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर ढाला के समीप हुई थी। पुलिस ने इस मामले में टॉप 10 में शामिल फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश जीवेश कुंवर को भी गिरफ्तार किया है।
बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है । पुलिस ने पेट्रोल पंप पर मारपीट और फायरिंग के मामले में तीन युवाओं को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मनु कुमार, छोटू कुमार और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। वहीं, फरार चल रहे शंकर कुमार सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।
बता दें कि बेगूसराय में 10 रूपये की खातिर विवाद हो गया था। बाइक सवार युवकों ने पेट्रोप पंप के नोजलमैन को बुरी तरह पीटा और फायरिंग की। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग करने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि पेट्रोल भरवाने को लेकर युवकों का नोजल मैन के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद दोबारा आये युवकों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर दी थीं