Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
22-Oct-2025 12:45 PM
By HARERAM DAS
Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास हुआ, जहां एक लोडेड पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर समेत तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबन्ना गांव निवासी मो. तनवीर (18), मो. कमाल (45) और मो. नवाब (20) के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक बोरिंग गाड़ने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले वे काम के सिलसिले में बनारस गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।