सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
21-Apr-2025 02:40 PM
By HARERAM DAS
Bihar News: बेगूसराय में सास-ननद-भौजाई के साथ मामूली विवाद में भाभी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। ननद-सास के साथ विवाद ने उसे इतना आहत किया कि उसने ने जहर खाकर आत्महत्या करना ही उचित समझा। वहीं, महिला की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन गांव, वार्ड-8 की है। मृत महिला की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर बसवन वार्ड-8 के रहने वाले सिंटू ठाकुर की 28 वर्षीय पत्नी निशा कुमारी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि घर में ननद के साथ बीते रविवार को किसी बात को लेकर इस महिला का विवाद हुआ था। इस विवाद से आहत होकर निशा ने घर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या की खबर लगते ही पति समेत मृतका के मायके तक में कोहराम मच गया। हालांकि, इस घटना के बाद गांव में यह चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाने की पुलिस को दी।
मौके पर मटिहानी थाने के पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। जिसके बाद पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है और फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृत निशा कुमारी अपनी ननद से काफी खफा थी। वहीं, जानकारी के अनुसार मृत महिला के पति मजदूरी का काम किया करता था।
इधर मृत महिला की मां ने बताया है कि “कुछ महीने पहले मेरी बेटी कुरहा गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ चली गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत करके फिर लड़की को बुलाकर ससुराल रामपुर बसवन भेज दिया था। पति-पत्नी में किसी तरह का कोई विवाद नहीं था, सही-सलामत दोनों रह रहे थे लेकिन सास और ननद से होली के बाद से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता था।“
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि अगर सही समय पर महिला को अस्पताल लेकर जाते तो उसकी जान बच सकती थी। मृतका के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की शामिल है। पुलिस घटना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है साथ ही इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि ननद और सास के साथ निशा का किस बात को लेकर विवाद हुआ था।