ब्रेकिंग न्यूज़

बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी? अब इन लोगों को इलाज के लिए नहीं जाना होगा रांची! हर जिले में जल्द शुरू होगा इस बीमारी का इलाज; सरकार ने लिया फैसला Bihar mutation scam : सरकारी जमीन गायब करने का खेल? सुपौल के CO पर FIR, जांच में चौंकाने वाले खुलासे Nitish Kumar : JDU अध्यक्ष रहेंगे CM नीतीश, आज होगी औपचारिक घोषणा; पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह Bihar crime news ; मुजफ्फरपुर में बवाल का VIDEO वायरल! पथराव के बाद 11 पर केस; घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप BIHAR NEWS : शिवहर डीडीसी ब्रजेश कुमार के ठिकानों पर SVU की बड़ी रेड, मोतिहारी-पटना में एक साथ कार्रवाई; आय से अधिक संपत्ति का आरोप Bihar News : “18 लाख महिलाओं के 10-10 हजार अटके! ‘महिला रोजगार योजना’ में फंसा पेच; जानिए क्या है वजह

Home / bihar / begusarai-news / Bihar News : “माँ, हम रविवार को घर आएँगे”, फास्ट फूड दुकान पर...

Bihar News : “माँ, हम रविवार को घर आएँगे”, फास्ट फूड दुकान पर काम करने वाले युवक की हत्या, अपने लाडले का इंतजार करती रह गई माँ

Bihar News : फास्ट फूड दूकान में काम करने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत से हड़कंप मच गया है, दुकानदार व अन्य कर्मी फरार, गहराया पुलिस का शक

30-Mar-2025 12:58 PM

By HARERAM DAS

Bihar News : बेगूसराय में फास्ट फूड दुकान में काम करने वाले एक युवक का उसी दुकान में संदिग्ध अवस्था में शव बरामद किया गया है। परिजनों ने दुकान मालिक पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से दुकान मालिक और अन्य कर्मचारी फरार है, जिससे शक गहराता है। यह घटना लाखों थाना क्षेत्र के धबौली गांव की है।


बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव निवासी स्वर्गीय रतन भगत का 18 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार पिछले कई वर्षों से धबौली गांव के शशिकांत भगत के फास्ट फूड दुकान में काम किया करता था। शनिवार की रात करीब 12 बजे उसके परिजनों को सूचना मिली कि श्रवण कुमार ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।


इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो श्रवण का शव दुकान के फ्रीजर पर रखा हुआ था, परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले ही श्रवण की बात मां से हुई थी और रविवार को उसने घर आने की बात कही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।


मृतक के चचेरे चाचा ने बताया कि श्रवण कुमार का किसी से कोई विवाद नहीं था, वह शादीशुदा भी नहीं था और जिस अवस्था में शव फ्रीजर पर रखा हुआ था और अकरा हुआ था, उससे स्पष्ट है की दुकान मालिक के द्वारा ही हत्या की गई है। परिजनों ने कहा कि हत्या हो या आत्महत्या, दोनों के लिए दुकान मालिक ही जिम्मेवार हैं। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, अब पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि श्रवण की हत्या की गई है या उसने आत्महत्या की है।