देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
03-Oct-2025 07:43 AM
By First Bihar
Bihar News: बेगूसराय के बिशनपुर में एक छोले-भटूरे विक्रेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। गुरुवार शाम बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड-42 में 48 वर्षीय सुरेश साह, स्व. रामजी साह के पुत्र ने अपने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुरेश बिशनपुर चौक पर छोले-भटूरे की दुकान चलाते थे और मेले के अवसर पर उस दिन भी दुकान लगाई थी। उनका बेटा दुकान में उनकी मदद करता था। परिजनों के अनुसार, सुरेश शाम को कुछ देर के लिए घर आए। इसी दौरान उन्होंने सीलिंग के हुक से गमछा बांधकर यह कदम उठाया। जब तक परिवार वालों को पता चला, उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। इस दुखद घटना से परिवार बदहवास है और मोहल्ले में शोक का माहौल है।
रिपोर्टर: हरेराम दास