BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
21-Mar-2025 09:19 AM
By HARERAM DAS
Bihar Crime : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों ने गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव में केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री व मुजफ्फरपुर सांसद डॉ. राज भूषण चौधरी के चचेरे मामा मालिक सहनी (55) को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। मालिक सहनी भगवती स्थान चौक पर अपनी मिठाई और परचून की दुकान बंद कर रहे थे, तभी नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है और उन्हें बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मालिक सहनी ने बताया, "रात को दुकान बंद कर घर लौट रहा था। तभी तीन बदमाश बाइक पर आए और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली मेरे पैर में लगी, जिसके बाद मैं बेहोश हो गया।" उनके बेटे विशाल कुमार ने कहा, "एक दिन पहले गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने रंगदारी मांगी थी, मना करने पर मारपीट की और धमकी दी। उसी का बदला लेने के लिए यह हमला हुआ है।" बता दें कि बदमाशों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं, जिसमें दो मालिक के पैर में लगीं हैं।
इस घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए। बेगूसराय एसपी मनीष ने बताया, "एक घंटे के भीतर तीन बदमाशों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान देसु यादव, अमरजीत यादव और सुशील कुमार के रूप में हुई है , साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है। पूरे मामले की जांच जारी है।" प्रारंभिक जांच में रंगदारी और पुराने विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।
ज्ञात हो कि मालिक सहनी केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी के मामा हैं। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। जब केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार पर हमला हो रहा है, तो आम आदमी की क्या हालत होगी? यह वारदात बेगूसराय में बढ़ते अपराध और पुलिस की नाकामी पर सवाल तो जरूर उठा रही है।
हालांकि मालिक सहनी की हालत स्थिर बताई है, लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। बेगूसराय में हाल के दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। दिनदहाड़े गोलीबारी और लूट की वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। इस घटना ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा होगा।