Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
20-Aug-2025 01:30 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बेगूसराय रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक बार फिर अपनी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। बुधवार को स्टेशन परिसर में गश्ती के दौरान RPF ने तीन नाबालिग बच्चों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा और तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित अपनी हिरासत में लिया।
जानकारी के मुताबिक, RPF के सहायक उप-निरीक्षक को सूचना मिली थी कि तीन बच्चे बेगूसराय रेलवे स्टेशन परिसर में बिना किसी अभिभावक के इधर-उधर भटक रहे हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम हरकत में आई और कुछ ही समय में बच्चों को ढूंढकर थाने ले आई।
बच्चों की पहचान 16 वर्षीय विष्णु कुमार, 14 वर्षीय शुभम कुमार और 14 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में हुई। तीनों बच्चे सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या 14 के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान सामने आया कि बच्चे बिना किसी को बताए घर से भाग निकले थे। भागने के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन माना जा रहा है कि वे किसी बहकावे या पारिवारिक कारणों से ऐसा कदम उठाए हो सकते हैं।
RPF ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। जब परिजन स्टेशन पहुंचे, तब बाल कल्याण समिति (CWC) के निर्देश पर बच्चों की काउंसलिंग कराई गई। मानसिक रूप से उन्हें स्थिर करने और आगे ऐसा कदम न उठाने के लिए समझाया गया। इसके बाद बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। RPF पोस्ट कमांडर ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल केवल यात्रियों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि रेलवे परिसरों में लावारिस, नाबालिग अथवा संकट में फंसे बच्चों की मदद के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि RPF समय-समय पर स्टेशनों पर ऐसे बच्चों की पहचान, बचाव और पुनर्वास के लिए विशेष अभियान भी चलाती है।