Bihar Crime : बिहार में डबल मर्डर से दहशत ! बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेरहमी से हत्या बिहार के पांच थानेदार समेत 38 पुलिस अधिकारियों की सैलरी रोकने का आदेश, SP ने सभी से मांगा जवाब Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड
24-Jan-2026 10:47 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय के खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के राम घाट पर शनिवार शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। नाव से गिरने पर कृष्ण कुमार (17) और उसे बचाने उतरे आदित्य कुमार (21) गहरे पानी में डूब गए। प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कर दी है।
घटना के समय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारा गांव के एक कोचिंग संस्थान से स्थापित सरस्वती प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए कुछ युवक राम घाट पहुँचे थे। प्रतिमा विसर्जन के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ा और कृष्ण कुमार नदी में गिर गया। उसे बचाने के प्रयास में आदित्य कुमार ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भी डूब गया।
दोनों युवक फफौत गांव निवासी कृष्ण कुमार और बरियारपुर पश्चिमी गांव निवासी आदित्य कुमार थे। बताया गया है कि दोनों आपस में रिश्तेदार थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा। अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी, राजस्व अधिकारी दीपक कुमार और खोदावन्दपुर थाना पुलिस टीम गोताखोरों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई।
देर शाम तक दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल सका। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन रो-रोकर बुरे हाल में हैं। सरस्वती पूजा की खुशियां इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखने का आश्वासन दिया है।