ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी

बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर सरसों के खेत में फेंका

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव सरसों के खेत से बरामद हुआ है। धारदार हथियार से हत्या की आशंका। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर जांच शुरू कर दी है, जबकि मृतक की पहचान की जा रही है।

25-Dec-2025 08:34 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। मटिहानी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदीरी–4 पंचायत के रचयाही बहियार में बेखौफ अपराधियों ने एक अज्ञात युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी और शव को सरसों के खेत में फेंक दिया। इस जघन्य वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।


घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब देर शाम ग्रामीण शौच के लिए सरसों के खेत की ओर गए। खेत में युवक का शव पड़ा देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल इसकी सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सदर डीएसपी–1 आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में मटिहानी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने सरसों के खेत से युवक का शव बरामद किया, जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया है, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है और गुमशुदगी से जुड़ी रिपोर्टों को खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि युवक का पहले अपहरण किया गया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी हत्या की गई। घटनास्थल पर मौजूद सदर डीएसपी–1 आनंद कुमार पांडे ने बताया कि सरसों के खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है, जिसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। मौके से चाकू भी मिला है।


 पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर एंगल से जांच कर रही है। इधर, वारदात की सूचना फैलते ही इलाके में भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।इस सनसनीखेज हत्या ने एक बार फिर जिले में बढ़ते अपराध पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से आम लोगों में भय का माहौल है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।