Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल
06-Apr-2026 03:57 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले में जमीनी विवाद को लेकर एक बार फिर खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर स्थित जोकिया बहियार में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार 9 कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घायल निर्मल चौधरी ने बताया कि उक्त जमीन पर उन्हें कोर्ट से डिग्री प्राप्त है और उन्होंने अपनी जमीन पर गेहूं की फसल लगाई थी। आरोप है कि विरोधी पक्ष के सोनू चौधरी, प्रेम शंकर चौधरी, रामलाल चौधरी समेत अन्य लोग हथियार के बल पर जबरन गेहूं काटकर दाऊनी कर रहे थे।
सूचना मिलने पर जब वे अपने लोगों के साथ खेत पर पहुंचे और इसका विरोध किया, तो पहले से तैयार दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान फायरिंग भी शुरू कर दी गई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
घटना में उपेंद्र चौधरी को गोली लगने की बात पुलिस द्वारा कही गई है। वहीं उमेश चौधरी (60 वर्ष), संतोष चौधरी, निर्मल चौधरी समेत अन्य लोग धारदार हथियार से हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। एसपी मनीष के निर्देश पर तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी घायलों को परिजनों और पुलिस की मदद से बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।