25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Jul-2025 10:07 PM
By HARERAM DAS
BIHAR CRIME: बेगूसराय पुलिस ने आभूषण कारोबारी सुनील कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान जितेंद्र कुमार और प्रियांशु कुमारी के रूप में हुई है। दोनों फतेहपुर गांव के निवासी हैं और सुनील कुमार की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी।
सुनील कुमार और प्रियांशु कुमारी के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रियांशु की शादी जितेंद्र कुमार के साथ हुई थी, लेकिन वह अपने मायके में ही रहती थी। घटना के दिन सुनील कुमार प्रियांशु के पास पहुंचा और उसके साथ अवैध संबंध बना रहा था, तभी जितेंद्र पहुंच गया और सुनील की गला दबाकर हत्या कर दी।
जितेंद्र ने सुनील की गला दबाकर हत्या की और फिर देर रात में पत्नी और नाबालिग साली के साथ मिलकर शव को घर के बगल से चाहरदिवारी के अंदर फेंक दिया। पुलिस ने गिरफ्तार जितेंद्र कुमार के निशानदेही पर उसका मोबाइल आरोपी के घर के शौचालय से बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र कुमार और प्रियांशु कुमारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में जितेंद्र कुमार, उनकी पत्नी प्रियांशी कुमारी और जितेंद्र की साली शामिल हैं।