नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत हेल्थ इंस्टिच्युट में निःशुल्क श्रवण-जाँच, हकलाने और सुनने में दिक्कत वाले मरीजों के लिए पटना में लगा हेल्थ कैम्प
02-Apr-2026 04:43 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया और खेतों में लहलहाती गेहूं की फसलों को राख में बदल दिया। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर भावा बहियार में 440 वोल्ट के बिजली तार से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया।
तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेती चली गई। इस अगलगी में करीब 30 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
खेतों में लहलहाती सुनहरी फसल कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गई। इस भयावह मंजर को देखकर किसानों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई किसान मौके पर ही रोने लगे। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।
इस भीषण आगलगी से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही झटके में उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। फिलहाल पीड़ित किसान सदमे में हैं और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन किसानों को समय पर राहत देगा या फिर उन्हें यूं ही इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा।








