Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: टुकड़ों में मिला युवक का शव, हत्या कर फेंकने की आशंका Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी
04-Jan-2026 05:11 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रविवार को बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने महिलाओं के सम्मान को लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। रतनपुर स्थित महिलाओं के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का अपमान बिहार नहीं सहेगा। महिलाओं के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक उठाएगी।
कार्यक्रम के दौरान राजेश राम ने कहा कि बीजेपी नेताओं द्वारा लगातार महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान दिए जा रहे हैं, जिसे बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “बीजेपी को महिलाओं के अपमान का जवाब देना ही होगा।
गिरिराज सिंह के बयान पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मनरेगा और ‘जी राम जी’ को लेकर की गई प्रेस वार्ता पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि “मनरेगा को कमजोर करने और खत्म करने का काम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सरकार ने किया है। अगर योजना का नाम बदलना ही था तो महात्मा गांधी ‘बापू’ के नाम पर क्यों नहीं रखा गया?” उन्होंने इसे बीजेपी की दोहरी राजनीति करार दिया।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति के विवादित बयान पर हमला
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के ' बिहार में 20–25 हजार में लड़की मिल जाती हैं' वाले बयान से सियासी तूफान मच गया है. वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने भाजपा को महिला विरोधी बताते हुए हमला बोला दिया बिहार की बेटियों को लेकर दिए गए कथित अपमानजनक बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान बीजेपी के डीएनए को उजागर करता है। “बीजेपी नेताओं की सोच महिलाओं के प्रति सम्मान की नहीं बल्कि अपमान की है, और यही कारण है कि आज देशभर में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।