सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
06-Mar-2025 10:13 AM
By FIRST BIHAR
Bihar News : बेगूसराय जिले के बछवाड़ा जंक्शन पर हुए एक अजीबोगरीब घटना की चर्चा दिनभर शहर में होती रही। यह संयोग रहा कि कहीं किसी प्रकार की घटना-दुर्घटना नहीं हुई और कुछ ही दूरी पर ट्रेन को रोक दिया गया।
दरअसल, हुआ यह कि समस्तीपुर-कटिहार (डाउन-63304) पैसेजर ट्रेन की गार्ड बोगी में एक युवक जबरन घुस आया और गार्ड को उतार कर खुद ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी। ट्रेन जब बछवारा जंक्शन से आगे बढ़ी तो आनन-फानन में गार्ड ने पूरे मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक को दी।
जानकारी मिलते ही स्टेशन अधीक्षक के होश उड़़ गए। तुरंत उन्होंने पूर्वी गुमटी पर तैनात कर्मचारी को इसकी सूचना दी। ट्रेन के ड्राइवर ने सूचना मिलते ही ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेल पुलिसने काफी मशक्कत के बाद गार्ड बोगी को खुलवाकर युवक को हिरासत में ले लिया और ट्रेन में गार्ड को बिठाकर गंतव्य के लिए रवाना कराया।
युवक की पहचान मुंगेर जिले के संग्रामपुर निवासी 35 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में की गई है। उसके विरूद्ध रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं मे प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल जंक्शन परिसर और पूरे शहर में इस घटना की चर्चा दिनभर होती रही।