मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Nov-2020 08:51 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: स्वर्ण कारोबारी का अगवा बेटे को पुलिस ने 10 घंटे में बरामद कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने बेटे को छोड़ने के एवज में पिता से 1 करोड़ रुपए फिरौती मांगी थी. गढ़हरा सहायक थाना क्षेत्र के बारो बाजार एरिया से अगवा किया था.
दो गिरफ्तार
पुलिस ने दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. अपराधियों ने स्वर्ण कारोबारी के बेटे को और उसके दोस्त का दिनदहाड़े नकाबपोशों ने अपहरण कर लिया था. अपहरणकर्ताओं ने एक बच्चे को बाद में छोड़ दिया था और कारोबारी को बेटे को अपने साथ लेकर गए थे.
कॉल कर मांगी थी फिरौती
अपहरणकर्ताओं ने कॉल किया था और छोड़ने के एवज में एक करोड़ रुपए मांगा था. स्वर्ण कारोबारी मुकेश ठाकुर के 14 साल के बेटे मोहित कुमार एवं उनके पड़ोसी राजा राम ठाकुर के रौशन ठाकुर का सुबह छह बजे अपहरण कर लिया गया था. दोनों रेलवे इंटर कॉलेज के मैदान में खेलने जा रहे थे. चार नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने दूसरे युवक रौशन ठाकुर को सिमरिया केबिन के पास मारपीट कर मोबाइल छीनकर छोड़ दिया और अपहरणकर्ता ने उसके मोबाइल से मोहित के पिता स्वर्ण व्यवसायी से एक करोड़ रुपये फिरौती की मांग की.
विरोध में बाजार था बंद
इस घटना के बाद कारोबारियों ने बारो बाजार में सभी दुकान को बंद रखा था और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. दुकानदारों ने साफ तौर से कहा था कि बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करें और पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करें.