Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
11-Jan-2021 11:35 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में पतंग उड़ाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत हौ गई. हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया है. घटना गढ़पुरा थाना इलाके के रक्सी कनौसी गांव की है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि रविवार की शाम गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत अंतर्गत रक्सी गांव में एक सब्जी लगे खेत में पतंग उड़ाने गया 13 साल का मनीष करंट की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया.
जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृत बच्चे की पहचान कनौसी निवासी राम नारायण यादव के 13 साल के बेटे मनीष कुमार के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि सब्जी लगे खेत में चारों तरफ किसान ने जंगली जानवर से बचाव को लेकर नंगा तार से घेरेबंदी कर रखी है. उसी की चपेट मेंआने से मनीष की मौत हो गई.
मनीष की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को सड़क पर रखकर रक्सी चौक को जाम कर दिया. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर जाम को हटाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.