ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू

Home / bihar / बेगूसराय में कोरोना ने फिर दी दस्तक! ...एक ही परिवार के 5 लोग...

बेगूसराय में कोरोना ने फिर दी दस्तक! ...एक ही परिवार के 5 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

19-Mar-2021 04:17 PM

By JITENDRA

 BEGUSARAI: बिहार के बेगूसराय में कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दिया है। कोरोना महामारी की आशंका से लोग काफी भयभीत हैं। हालांकि इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। बताया जाता है कि विश्वनाथ नगर में एक ही परिवार के 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इलाके को बैरिकेटिंग कर माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया। इस इलाके में अन्य लोगों के प्रवेश को रोका गया है वही इसे लेकर कई सावधानियां बरती जा रही है। एक ही परिवार के 5 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से इलाके के लोग भी दहशत में हैं। जिनसे कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील जिला प्रशासन की टीम ने की है।   


प्रतिबंधित क्षेत्र की जांच के लिए आज डीएम अरविंद कुमार वर्मा, एसपी अवकाश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी पहुंचे और कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि पांच लोगों के पोजेटिव मिलने के बाद सभी को होम आइसोलेट किया गया है। सभी मरीजों के हेल्थ की जानकारी ली गयी वही प्रोटोकोल का पालन किया जा रहा है या नहीं इसकी भी जानकारी ली गई।


डीएम ने बताया कि फिलहाल बेगूसराय में तीन माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गये है। कोरोना को लेकर विशेष निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बाहर से आ रहे है उनकी जांच करवाई जाए और यदि वे पोजेटिव पाए जाते है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रखा जाए और जिनकी तबीयत खराब दिखे उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाए। वही लोगों से कोरोना के गाइडलाइन का पालन करने की अपील डीएम ने की। लोगों से सावधानी बरतने और मास्क लगाने की भी बात कही।