दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
05-Jan-2025 07:42 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बांका जिले के संजय गांधी बालिका उच्च विद्यालय, विश्वासपुर के शिक्षक मोहम्मद हसन रजा को कई गंभीर आरोपों के आधार पर निलंबित कर दिया गया है। इन आरोपों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार, कर्तव्यहीनता और राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान शामिल हैं।
विभिन्न शिकायतों के अनुसार, रजा बच्चों के साथ सोते हुए पाए गए हैं, कक्षा में कुर्सी पर बैठकर सोते हैं, बिहार राज्य गीत गाने में बाधा डालते हैं और भारत माता की जय बोलने पर टिप्पणी करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने विद्यालय के निरीक्षण के दौरान भी अनुशासनहीनता दिखाई है।
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि रजा के खिलाफ कई साक्ष्य हैं और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन की अवधि के दौरान रजा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, चांदन के कार्यालय में होगा।
विद्यालय में अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी जांच चल रही है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है और पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय राय को पहले ही हटा दिया गया है। डीपीओ के इस एक्शन के बाद अन्य शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।