मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Apr-2025 06:53 PM
By First Bihar
Bihar Land Survey: बिहार में अब विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत टोपोलैंड, यानि असर्वेक्षित ग्राम की श्रेणी में आने वाले राजस्व ग्रामों का भी सर्वे किया जाएगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने 20 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों को पत्र भेजकर इसी माह से अविलंब सर्वे कार्य शुरू करने को कहा है। विभाग ने चयनित अंचलों के मानचित्र के आधार पर इसका अवलोकन कर, सर्वे कार्य शीघ्र शुरू करने का आदेश दिया है।
दरअसल, बांका के पांच प्रखंडों में भूमि सर्वेक्षण का काम अंतिम चरण में है जबकि 6 प्रखंड़ों में सर्वे का काम शुरू करने की कवायद तेज कर दी गई है। 1.65 लाख से अधिक रैयतों ने इसके लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है। इसी बीच अब विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत टोपोलैंड की श्रेणी में आने वाले राजस्व ग्रामों का भी सर्वे कराने का फैसला लिया गया है।
भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशक ने इसको लेकर बांका समेत राज्य के 20 जिलों के बंदोबस्त पदाधिकारियों को इसी महीने से सर्वे का काम शुरू करने का निर्देश दिया है। चयनित अंचलों के मैप के आधार पर सर्वे का काम शुरू करने को कहा गया है।
बता दें कि नदियों के किनारे की जमीनों को टोपोलैंड कहा जाता है। यह वैसी जमीन है जिसका कभी सर्वे नहीं कराया गया है। बारिश और बाढ़ के बाद नदियां अपना रास्ता कुछ वर्षों के बाद बदल लेती हैं, जिससे नए भूखंडों का निर्माण होता है, इसे ही टोपोलैंड कहा जाता है। अब ऐसी जमीनों का भी सर्वे होना है।