दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
03-Feb-2025 12:47 PM
By First Bihar
Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कावरियां वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, बांका जिले के सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर जिलेबीया मोड़ के निकट एक कावरिया वाहन के पलटने से लगभग एक दर्जन कांवरिया घायल हो गए। सभी कांवरिया समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निवासी थे। इस घटना की वजह यह बताई जा रही है कि देवघर से पूजा करके लौटते समय चालक के नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।
इधर, स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को बेलहर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार डॉक्टर राय बहादुर द्वारा किया गया। इस बीच छह घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए बांका रेफर किया गया है, जिनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।