दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jan-2025 08:27 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Banka News: बांका के डीएम अंशुल कुमार ने धोरैया प्रखंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुशासनहीनता पर वो भड़क गये। डीएम उस समय गुस्से से लाल हो गए जब उन्होंने सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह को अनुपस्थित पाया। बाद में सीओ 7 मिनट देरी से चप्पल पहने हुए ऑफिस पहुंचे जिस पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आचरण में सुधार का निर्देश दिया।
दरअसल धोरैया प्रखंड के औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले। खुद अनुशासनहीनता दिखाते हुए सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह सात मिनट की देरी से चप्पल पहने पहुंचे, जिस पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और आचरण में सुधार लाने का निर्देश दिया। डीएम ने बायोमेट्रिक हाजिरी की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची मांगी। साफ-सफाई की कमी पर भी डीएम ने नाराजगी जताई और कई निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अंचल कार्यालय के शौचालय और परिसर की साफ-सफाई की स्थिति भी खराब पायी। जिसके बाद उन्होंने बीडीओ राजेश कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने बीडीओ को व्यवस्था में सुधार लाने और साफ-सफाई पर ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने प्रखंड कार्यालय के जर्जर भवन को हटाने और सूखी लकड़ियों की नीलामी करने के भी आदेश दिए।