ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / banka-news / Bihar Police Encounter: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शातिर बदमाश 'टेंटुआ', बिहार STF...

Bihar Police Encounter: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शातिर बदमाश 'टेंटुआ', बिहार STF ने मार गिराया

09-Apr-2025 01:15 PM

By First Bihar

Bihar Police Encounter: बिहार के बांका जिले के कलोथर जंगल में एसटीएफ और जिला पुलिस ने मिलकर एक बड़ी मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ को ढेर कर दिया। यह कार्रवाई स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के साथ पुलिस की संयुक्त टीम ने की है, जिसमें टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल टेंटुआ को पुलिस ने अपने घेरे में ले लिया है।


वहीं, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टेंटुआ कलोथर जंगल की तरफ आ रहा है, जिसके बाद एसटीएफ और कटोरिया पुलिस ने जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की। पुलिस के आते ही कुख्यात अपराधी टेंटुआ ने जंगल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, टेंटुआ मुठभेड़ में मारा गया।


रमेश टुडु उर्फ टेंटुआ कटोरिया थाना क्षेत्र के बूढ़ीघाट का निवासी था और उस पर जमुई जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे। वह माओवादी गतिविधियों में भी संलिप्त रहा था और पूर्वी बिहार में माओवादी संगठन का एरिया कमांडर रह चुका था। टेंटुआ पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।


पुलिस ने बताया कि टेंटुआ लंबे समय से फरार था, और एसटीएफ द्वारा पिछले दस दिनों में उसे चांदन क्षेत्र में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। हालांकि, वह हर बार पुलिस के छापे से बचकर भाग जाता था, लेकिन कलोथर जंगल में पुलिस ने उसे पूरी तरह से घेर लिया और मुठभेड़ में ढेर कर दिया।


पुलिस ने मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया और टेंटुआ के पास से कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद किए है। इस बड़ी सफलता पर पुलिस ने राहत की सांस ली है और इसकी पूरी जानकारी जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सार्वजनिक करने की बात कही है। बांका की एसटीएफ और पुलिस की इस सफलता को लेकर स्थानीय जनता में खुशी का माहौल है। पुलिस ने इसे अपनी एक बड़ी जीत बताया और कहा कि अपराधियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।