मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
15-Aug-2025 11:47 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के भीखनपुर पंचायत के महौता गांव में 15 अगस्त की सुबह एक पोखर में 25 वर्षीय निजी शिक्षक राजकुमार मंडल का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान विद्दु विशनपुर निवासी भरत मंडल के पुत्र के रूप में हुई है। वे दो दिन पहले पारिवारिक विवाद के बाद घर से लापता हो गए थे। राजकुमार कोल्ड स्टोरेज के पास एक निजी स्कूल में पढ़ाया करते थे और गांव में बच्चों को ट्यूशन भी देते थे। पानी में शव के पेट के बल तैरने के कारण शुरुआत में पहचान मुश्किल थी लेकिन फिर जूते और कपड़ों से परिजनों ने शव राजकुमार के ही होने की पुष्टि की।
घटना की सूचना पर महौता, विद्दु विशनपुर, बादशाहगंज और चपरी जैसे आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय चौकीदार बबलू पासवान ने अमरपुर थाना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि 13 अगस्त को पारिवारिक विवाद के बाद राजकुमार घर से निकल गए थे और खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन मौत का कारण हत्या, आत्महत्या या हादसा है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।
राजकुमार के शव मिलने से गांव में शोक और तनाव का माहौल है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत या शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है और फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की गहराई से जांच करने का दावा किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और स्थानीय गवाहों के बयानों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।