पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज पकड़ी गई शिक्षक की चालबाजी: झारखंड में रहकर बिहार में बना रहे थे अटेंडेंस, ऐसे खुला राज फोन पर पति से विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में लिखी यह बात बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार के वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर, राष्ट्रीय लोक अदालत में करा सकेंगे ट्रैफिक से जुड़े मामलों का सेटलमेंट; इस दिन होगा आयोजन बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई
13-Mar-2026 03:14 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के बांका जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना क्षेत्र के मानिकथाम बखौरी–भदवारिया मुख्य सड़क के जंगल में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक शिक्षक और आंगनबाड़ी सेविका का अपहरण कर लिया। हालांकि करीब एक घंटे बाद अपराधियों ने सेविका को जंगल में धमकी देकर छोड़ दिया, जबकि शिक्षक को अपने साथ ले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और ग्रामीण शिक्षक की सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अपहृत शिक्षक की पहचान बांका जिले के चादन प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय हरदिया के शिक्षक अजय बरनवाल के रूप में हुई है। उनके साथ मौजूद आंगनबाड़ी सेविका रेणु कुमारी को अपराधियों ने कुछ देर बाद छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपराधियों की संख्या आधा दर्जन से अधिक थी, जो तीन बाइक पर सवार होकर आए थे। कुछ ग्रामीणों के अनुसार अपहरणकर्ताओं की संख्या करीब सात बताई जा रही है।
बताया जाता है कि गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद शिक्षक अजय बरनवाल और आंगनबाड़ी सेविका रेणु कुमारी एक ही बाइक से नारगंजो रेलवे स्टेशन की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भदवारिया गांव के समीप अर्धनिर्मित पुल के पास गड्ढे के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवा ली। इसके बाद हथियार के बल पर दोनों को जबरन अपने साथ ले लिया और जंगल की ओर ले गए।
घटना के बाद छोड़ी गई सेविका रेणु देवी ने बताया कि अपराधियों ने रास्ते में उनसे पूछताछ की। जब उन्होंने बताया कि वह हरदिया गांव की रहने वाली हैं और आंगनबाड़ी सेविका के रूप में काम करती हैं, तो अपराधियों ने उन्हें करीब एक घंटे बाद जंगल में ही छोड़ दिया। हालांकि छोड़ते समय अपराधियों ने उन्हें किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
किसी तरह हिम्मत जुटाकर सेविका जंगल से निकलकर मुख्य सड़क तक पहुंचीं और फिर भदवारिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस को घटनास्थल के पास सड़क किनारे शिक्षक की हीरो पैशन प्रो बाइक लावारिस हालत में मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने आसपास के एक गांव में पेट्रोल की दुकान के बारे में भी पूछताछ की थी, जिससे पुलिस को कुछ सुराग मिलने की उम्मीद है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग शिक्षक की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र कभी माओवादियों का गढ़ माना जाता था। हालांकि पिछले कई वर्षों से यहां ऐसी घटनाएं नहीं हुई थीं, लेकिन लंबे समय के बाद अपहरण की घटना सामने आने से लोगों में दहशत बढ़ गई है।
इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक की तलाश के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को सक्रिय कर दिया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं एसडीपीओ राजेश कुमार ने भी कहा है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।पुलिस का दावा है कि शिक्षक को सुरक्षित बरामद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं परिजन और ग्रामीण प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ताकि शिक्षक की सुरक्षित घर वापसी हो सके।