दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Sep-2025 12:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड अंतर्गत डुमरामा मोहल्ले में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के नाम पर महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि संध्या भट्टाचार्य नामक महिला ने योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर मोहल्ले की दो दर्जन से अधिक महिलाओं से पैसे वसूले।
डुमरामा मोहल्ले की महिलाएं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंची और जमकर हंगामा किया। उन्होंने बीडीओ प्रतीक राज को आवेदन देकर संध्या भट्टाचार्य पर ठगी करने का आरोप लगाया। महिलाओं का कहना है कि संध्या ने उन्हें योजना के तहत 10,000 की सहायता राशि दिलाने का वादा कर प्रत्येक से 1,000 लिए थे। उसने चार दिन में पैसा खातों में आने का आश्वासन दिया था।
जब तय समय पर कोई राशि नहीं आई, तो महिलाएं जब संध्या से पूछताछ करने गईं तो उसने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि अपने राजनीतिक रसूख का हवाला देकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिलाओं ने बताया कि संध्या भट्टाचार्य एक राजनीतिक पार्टी की कार्यकर्ता बताई जाती है और वह पहले भी इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। पीड़ित महिलाओं में बेबी देवी, सुलेखा देवी, आशा देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, अमित साह, नीलांबर साह आदि शामिल हैं।
संध्या भट्टाचार्य ने आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं डुमरामा मोहल्ले की ही हैं और दुर्भावना के कारण उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। बीडीओ प्रतीक राज ने बताया कि उन्हें ठगी की शिकायत मिली है। उन्होंने जीविका बीपीएम को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और पीड़ित महिलाओं को थाने में लिखित आवेदन देने की सलाह दी है, ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सके।