बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
04-Nov-2025 09:08 PM
By First Bihar
BANKA: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने आज अपने तीन दिवसीय चुनाव प्रचार एवं जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत दुसरे दिन बांका जिला के बेलहर एवं अमरपुर विधान सभा क्षेत्रों का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने बेलहर विधान सभा के चानन्द प्रखंड स्थित सिलजोरी पंचायत के पेलवा महादलित टोला में राजग समर्थित जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी मनोज यादव के पक्ष में व्यापक जनसंपर्क किया और मतदाताओं से विकास एवं सुशासन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जिसके बाद चौधरी अमरपुर विधान सभा के बैजुडीह पंचायत पहुँचे, जहाँ उन्होंने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके साथ जनता दल (यूनाईटेड) के प्रदेश महासचिव श्री रंजीत कुमार झा एवं राजीव रंजन पटेल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे । अशोक चौधरी ने वाहन उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से बात करते हुए कहा कि बिहार सौभाग्यशाली है, जिसे बाबा साहब के आदर्शों को साकार करने वाला एक विचारवान, प्रतिबद्ध और दूरदर्शी नेतृत्व माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के रूप में प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि आज जब विधान सभा चुनाव हो रहा है, तो यह हम सबका दायित्व है कि जिस नेता ने बिहार के विकास के लिए दिन-रात परिश्रम किया, नीतियों और योजनाओं का निर्माण कर राज्य को नई पहचान दी तथा प्रदेश की सांस्कृतिक गरिमा को पुनः स्थापित किया, ऐसे नेतृत्व को और सशक्त बनायें और विकसित बिहार के निर्माण के लिए मतदान करें।
अशोक चौधरी ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में पूरे प्रदेश को अपने परिवार की तरह माना और एक समावेशी बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया है। उन्होंने समाज के वंचित, महादलित, अति पिछड़ा वर्ग और महिलाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से अनेक कल्याणकारी योजनाओं का न केवल निर्माण किया, बल्कि उनके सफल क्रियान्वयन से यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे।
ग्रामीण कार्य मंत्री ने अमरपुर विधान सभा क्षेत्र के डुमरामा नगर पंचायत, खेमीचक फतेहपुर एवं मैनवा पंचायतों सहित कई अन्य स्थानों पर जनसंपर्क करते हुए राजग समर्थित जद(यू) प्रत्याशी श्री जयंत राज के पक्ष में भी समर्थन मांगा और लोगों से अपील की कि विकास एवं सुशासन के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने के लिए राजग प्रत्याशियों को विजयी बनाएं।
अपने संबोधन के दौरान अशोक चौधरी ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का “हर घर सरकारी नौकरी” वाला बयान जनता को भ्रमित करने का प्रयास मात्र है। उन्होंने कहा कि “तेजस्वी यादव और पूरा महागठबंधन इस सच्चाई को भलीभांति समझ चुका है कि बिहार की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए अब वे झूठे और अव्यावहारिक वादों का सहारा ले रहे हैं।” उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “पहले चरण में वे हर घर नौकरी की बात कर रहे हैं, अगले चरण तक शायद हर घर में चाँद-तारे बाँटने का वादा भी कर दें!”
अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब सपनों के सौदागरों से नहीं, बल्कि स्थिरता, सुशासन, कानून-व्यवस्था और विकास की राजनीति से जुड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि “अब समय आ गया है कि मतदाता विकास को चुनें, भ्रम को नहीं,” और विश्वास व्यक्त किया कि जनता एक बार फिर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भरता के पक्ष में निर्णायक जनादेश देगी।
