"सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम
23-Nov-2025 09:46 PM
By First Bihar
BAGAHA: बगहा में रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया। जानकारी के अनुसार नगर थाना की पुलिस गश्ती वाहन रत्नमाला के समीप पहुंचते ही अचानक टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार होने के कारण सड़क किनारे चल रहे एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी।
अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में पुलिस वाहन में सवार एक दारोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बगहा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों के अनुसार घायलों के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं, लेकिन स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। टायर ब्लास्ट की वास्तविक वजहों का पता लगाने के लिए वाहन को थाने ले जाया गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि टायर फटने के बाद पुलिस वाहन बेकाबू होकर करीब 20–25 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। राहत की बात यह रही कि उस समय सड़क पर भीड़भाड़ कम थी, अन्यथा जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।