CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा बिहार में रोडरेज की वारदात, कार चालक को पीट-पीटकर मार डाला; रॉग साइड आने से रोकना पड़ा भारी दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड को लेकर आया बड़ा अपडेट, निरीक्षण के बाद क्या बोले केंद्रीय मंत्री? आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात आज से चौथे चरण की समृद्धि यात्रा पर निकलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 8 जिलों में विकास योजनाओं की देंगे सौगात तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे
08-Sep-2025 06:08 PM
By First Bihar
BIHAR: औरंगाबाद में 19 करोड़ की लागत से अटल कला भवन बनेगा। अटल कला भवन बन जाने से सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं को मंच मिलेगा। इस बात की जानारी बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी। बताया कि इसके निर्माण के लिए 1973.26 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में अटल कला भवन निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 1973.26 लाख यानि उन्नीस करोड़ तिहत्तर लाख छब्बीस हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल कला भवन का निर्माण होने से औरंगाबाद जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों और युवाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगाबाद में उच्चस्तरीय कला भवन की स्थापना से ना केवल स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा बल्कि बिहार की कला-संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ कला संस्कति को भी बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में औरंगाबाद में अटल कला भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह परियोजना ना केवल जिले के स्थानीय कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देगी, बल्कि जिले को सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक विशेष पहचान दिलाएगी।