ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / bihar / Arwal SP Arrest Warrant: अरवल एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ...

Arwal SP Arrest Warrant: अरवल एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ CJM कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Arwal SP Arrest Warrant: बिहार के अरवल जिले के एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ किशनगंज सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वर्ष 2023 में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार के आरोप में यह कार्रवाई हुई है।

06-May-2025 11:14 AM

By First Bihar

Arwal SP Arrest Warrant:  बिहार के अरवल जिले में तैनात वर्तमान एसपी डॉ. इमानुल हक मेंगनू के खिलाफ किशनगंज सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह कार्रवाई अधिवक्ता छविलाल सिंह द्वारा दायर एक वाद के बाद की गई है, जिसमें वर्ष 2023 में एसपी रहते हुए उनके साथ गालीगलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था।

क्या है मामला:

8 फरवरी 2023 को तत्कालीन किशनगंज एसपी डॉ. मेंगनू ने अधिवक्ता को कार्यालय में बुलाकर कथित रूप से गाली-गलौज और बदसलूकी की थी। इस घटना के बाद 9 फरवरी को अधिवक्ताओं की आमसभा में विरोध प्रस्ताव पारित किया गया था। वाद में यह भी बताया गया कि एसपी द्वारा पूर्व में भी अन्य अधिवक्ताओं से इसी तरह का व्यवहार किया गया था।

कोर्ट का आदेश:

केस संख्या C-113/2023 की सुनवाई के बाद किशनगंज सीजेएम कोर्ट ने गिरफ्तारी हेतु वारंट जारी करते हुए वर्तमान पुलिस अधीक्षक और सदर थानाध्यक्ष को तामिला सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। किशनगंज के वर्तमान एसपी सागर कुमार ने पुष्टि की कि कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं डॉ. मेंगनू ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे इस घटना और वारंट के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”