ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो...

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

30-Oct-2025 08:50 PM

By mritunjay

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही एक घायल हो गया है। घटना कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 बेलसार गढ़ के समीप की है जहां ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार लोग धोबी बीघा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर घटारू लौट रहे थे। मृतक की पहचान नन्हक कुमार, पिता परशुराम राजवंशी और सियाराम राजवंशी के रूप में हुई है | वही गंभीर रूप से घायल युवक अनिल कुमार, पिता दिनेश्वर राजवंशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी व्यक्ति औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के घटारू गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। 


इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। रोड जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलेर पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने में लगे है। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। news imagenews imagenews image