ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल की नई डीएम अमृषा बैंस ने संभाला पदभार, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन...

अरवल की नई डीएम अमृषा बैंस ने संभाला पदभार, पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने का आश्वासन

अरवल जिले की नई जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने जनता की शिकायतों के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

11-Dec-2025 06:52 PM

By mritunjay

ARWAL: अमृषा बैंस ने अरवल जिले की नई जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने समाहरणालय परिसर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से औपचारिक परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।


डीएम ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित प्रशासन की नींव है और यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक सरकारी योजना का लाभ जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


टीमवर्क और विभागीय समन्वय पर जोर

बैठक के दौरान अमृषा बैंस ने अधिकारियों को टीम भावना और आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सेवा भाव और निष्ठा के साथ काम करना ही सुचारू और संवेदनशील प्रशासन की पहचान है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समाधान शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


पत्रकारों से मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा

पदभार ग्रहण करने के बाद नई डीएम ने जिले के पत्रकारों से भी मुलाकात की और सौहार्दपूर्ण संवाद स्थापित किया। पत्रकारों द्वारा विकास कार्यों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप ही सभी विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पहली जिम्मेदारी जनता के हितों की रक्षा करना है और सभी विभागों को इसी सोच के साथ कार्य करना चाहिए।


नागरिकों से सीधे संपर्क की अपील

अमृषा बैंस ने बताया कि जिले का कोई भी नागरिक अपनी समस्या, सुझाव या जानकारी के लिए सीधे जिला पदाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकता है। उन्होंने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन और जनता की सहभागिता ही जिले के समग्र विकास का रास्ता प्रशस्त करती है। नई डीएम के कार्यभार संभालने से जिले में बेहतर प्रशासन और सुशासन को लेकर नई उम्मीदें जाग उठी हैं।