ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / bihar / arwal-news / अरवल में पुलिस की रेड: जनकपुर धाम रेल लाइट एरिया से 16 सेक्स...

अरवल में पुलिस की रेड: जनकपुर धाम रेल लाइट एरिया से 16 सेक्स वर्कर मुक्त, 6 नाबालिग शामिल

अरवल पुलिस ने जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 16 सेक्स वर्कर को मुक्त कराया, जिनमें 6 नाबालिग लड़कियां शामिल हैं। दो महिला संचालक और 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

17-Dec-2025 10:26 PM

By First Bihar

ARWAL: अरवल पुलिस ने जनकपुर धाम रेड लाइट एरिया में बुधवार को बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 16 सेक्स वर्कर को देह व्यापार से मुक्त कराया, जिनमें 6 नाबालिग लड़कियां शामिल थीं। वहीं, दो महिला संचालक और 6 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए। सभी नाबालिग पीड़िताओं को बाल कल्याण समिति (CWC) में भेजा गया, जबकि बालिग महिला सेक्स वर्कर को विश्वास संकल्प हमाना पुनर्वास केंद्र में रखा गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।


एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को जनकपुर धाम में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक हरीश कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश अरुण, साइबर थानाध्यक्ष, महिला थाना नीलमणि और एनजीओ टीम के साथ छापेमारी की गई।


पुलिस ने बताया कि रेड लाइट एरिया से कुल 16 महिलाओं को मुक्त कराया गया। इसमें दो महिला संचालक और 6 युवक शामिल हैं। इस मामले में आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेजा जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों में अमन राज (अरवल सिपाह), प्रिन्स राज (कुशा, जिला औरंगाबाद), अशोक कुमार (कल्याणपुर, औरंगाबाद), शहजाद आलम (प्यारेचक, अरवल), मो. शमीम अंसारी (शाही मोहल्ला) और चमकु पासवान (जनकपुर धाम) शामिल हैं। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।