गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Nov-2025 06:26 PM
By mritunjay
ARWAL: बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने के बाद आगामी मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने फतेहपुर संडा महाविद्यालय अरवल स्थित मतगणना केन्द्र सह स्ट्रांग रूम का विस्तृत निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी प्रणाली, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी मॉनिटरिंग एवं मतगणना कक्ष की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां 24 घंटे राउंड-द-क्लॉक निगरानी और सुरक्षा ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।
मतगणना से पूर्व बिजली, परिवहन, संचार एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण पूर्ण कर लिया जाए, ताकि मतगणना के दिन किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।सुरक्षा की दृष्टि से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है पहली लेयर में जिला पुलिस बल, दूसरी में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तथा तीसरी लेयर में विशेष पुलिस बल स्ट्रांग रूम के नजदीकी क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।
संपूर्ण परिसर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी में रखा गया है, जिसका 24×7 लाइव मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से किया जा रहा है। इसके अलावा परिसर के चारों ओर धारा 144 लागू की गई है ताकि अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश रोका जा सके। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर, पास प्रणाली और पुलिस चेकिंग की व्यवस्था भी सख्ती से लागू है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना 14 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को होगी, जिसके लिए सभी आवश्यक तकनीकी, लॉजिस्टिक एवं सुरक्षा तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन का सर्वोच्च उद्देश्य मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है।