Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
04-Nov-2025 09:30 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच अररिया जिले के फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सोमवार देर रात फ्लाइंग स्क्वॉड टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम ने सदर रोड स्थित ज्योति होटल परिसर में छापेमारी की और मार्केट के दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कुल 35 लाख 20 हजार रुपये नकद बरामद किए। यह राशि चुनाव में अनुचित प्रभाव डालने की आशंका के चलते जब्त की गई है।
बताते चलें कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना पर हुई। प्रशासन को पता चला कि इन दुकानों के माध्यम से चुनावी कार्यों के लिए नकदी का आदान-प्रदान चल रहा था। आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण 50 हजार रुपये से अधिक नकदी रखने या ले जाने पर वैध दस्तावेज जरूरी हैं। सूचना मिलते ही फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन और एसडीपीओ मुकेश कुमार साह ने टीम गठित कर मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर तलाशी ली गई।
यह छापेमारी संयुक्त थी। एसएसटी और एफएसटी के साथ मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी मौजूद रहा। दो साइबर कैफे से नोटों की गड्डियां मिलीं। आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई ताकि कोई बाधा न आए। बरामद नकदी को सील कर दस्तावेज तैयार किए गए। यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होने के बाद सबसे बड़ी नकदी की बरामदगी है।
इसके बाद जब्त राशि आयकर विभाग को सौंप दी गई है। एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि स्रोत और उपयोग की गहन जांच होगी। यदि चुनावी अनियमितता साबित हुई तो संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने चेतावनी दी कि आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती जारी रहेगी।