Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
13-Mar-2025 08:53 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar News: बड़ी खबर बिहार के अररिया से है, जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है, जिसमें एक ASI की जान चली गई है। ग्रामीणों ने फुल्काहा थाने के ASI राजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
बताया जा रहा है कि अपराधी को पकड़ने पुलिस की टीम लक्ष्मीपुर गांव गयी थी। जहां अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने अररिया के फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक दारोगा राजीव कुमार मल्ल फुलकाहा थाने में तैनात थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया है।
वहीं एसपी ने अपराधी को छुड़ाने क्रम में धक्का मुक्की से पुलिस पदाधिकारी की मौत की पुष्टि की है। दरअसल नरपतगंज में एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की थी। फरार अपराधी को लेकर पुलिस के पास जानकारी मिली थी कि वह एक समारोह में भाग लेने के लिए अपने गांव पहुंचा था। पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन बाद में ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने एएसआई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।