ब्रेकिंग न्यूज़

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / bihar / नीतीश की पहली एक्चुअल चुनावी जनसभा, लालू परिवार की याद दिलाने से खुद...

नीतीश की पहली एक्चुअल चुनावी जनसभा, लालू परिवार की याद दिलाने से खुद को रोक नहीं पाए

14-Oct-2020 12:19 PM

BANKA : 2 दिन तक वर्चुअल रैली करने के बाद जमीन पर पहली बार एक्चुअल रैली करने उतरे नीतीश कुमार अपनी पहली चुनावी जनसभा में लालू परिवार को याद किए बगैर नहीं रह सके. बांका के अमरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने लालू परिवार की जमकर चर्चा की. नीतीश कुमार ने ना केवल अपने 15 साल के विकास का लेखा-जोखा दिया बल्कि लालू परिवार पर जोरदार हमला किया.

लालू परिवार को मेला से मतलब

नीतीश कुमार ने कहा कि मैं तो हर समाज की सेवा करते हैं, लेकिन कुछ लोगों के लिए एक परिवार में पति-पत्नी और बेटा है.लेकिन मेरा तो पूरा बिहार है. पूरे बिहार के लोगों के लिए काम करना है. कुछ लोग तो सिर्फ मेवा के लिए काम करते हैं ,लेकिन मैं तो सेवा के लिए काम करते आ रहा हूं. 

बाजार के बाहर से बनेगा बाइपास

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के हर बाजार के बाहर से बाइपास बनवाएंगे. इसके अलावे 10 पंचायत पर एक पशु हॉस्पिटल बिहार में बनाया जाएगा. हर खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.  लेकिन इसको लेकर एक बार फिर से सरकार में आने का मौका दे. 


कोरोना से मरने वालों परिवार को 4-4 लाख मुआवजा

नीतीश कुमार ने कहा कि दुनिया भर में कोविड-19 का समाधान नहीं निकला है, लेकिन इससे हमको भयभीत नहीं होना है. सजग रहना है. सचेत रहना है हम लोगों की मदद तो कर ही रहें हैं, पर अपनी सतर्कता बनाये रखें. सीएम रिलीफ फंड से कोरोना से मरने वाले लोगों के परिवार को 4 लाख की सहायता राशि दी जा रही है. सभी राशनधारियों को मुफ्त अनाज और एक हजार की सहायता राशि देने का काम किया है. जहां कोरोना का प्रभाव सबसे ज्यादा था उन लोगों को 14 दिन तक क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया. हरेक व्यक्ति पर 5300 रुपये खर्च किये गए. जांच की पूर्ण व्यवस्था की गई. एक - एक चीज पर सरकार ध्यान देती रही है. न्याय के साथ विकास जिसका मतलब है- हर वर्ग का विकास और हर तबके का उत्थान. जो लोग हाशिये पर हैं उनको मुख्य धारा से जोड़ना है और इसी ध्येय के साथ हम शुरू से काम करते आये हैं.