बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप
29-Mar-2023 12:39 PM
By First Bihar
PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है. वाराणसी पुलिस ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मुंबई, पटना, आजमगढ़ समेत कई ठिकानों पर दबिश दी. लेकिन दोनों भाइयों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है
सूत्रों के अनुसार आकांक्षा के मोबाइल को भी अभी पुलिस अनलॉक नहीं कर सकी है. उसके फोन में नंबर पासवर्ड के साथ साथ ही फिंगर प्रिंट स्कैन का पासवर्ड लगा हुआ है. इसलिए अब फोन को लखनऊ के विधि अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाएगा. उम्मीद है कि दो-चार दिन में आंकाक्षा का मोबाइल अनलॉक हो सकता है
पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट और पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकांक्षा की मौत फांसी के कारण ही हुई है. लेकिन आकांक्षा के परिवार का कहना हैं कि उनका मर्डर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सभी पहलुओं पर अभी भी जांच की कर रही है. बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की है, जांच के मुताबिक, कमरे की ऊंचाई की नाप, बॉडी की हाइट, गले के निशान और बॉडी के प्रेशर के कारण ही आकांक्षा की जान गई है.
भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था. वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं.