ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल

Home / bihar / BJP और LJP के बीच अहम बैठक आज, 2 बजे नड्डा के आवास...

BJP और LJP के बीच अहम बैठक आज, 2 बजे नड्डा के आवास पर शाह से मिल सकते हैं चिराग

02-Oct-2020 11:54 AM

PATNA : एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फंसे पेच के बीच इस वक्त की ताजा खबर दिल्ली से आ रही है. एलजीपी से मौजूदा विवाद सुलझाने के लिए एक बार फिर से बीजेपी और एलजेपी नेतृत्व के बीच आज बैठक होनी तय है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चिराग पासवान की मुलाकात की संभावना है. दोपहर 2:00 बजे यह मुलाकात हो सकती है.

इसके पहले लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान जेपी नड्डा से कई दौर की मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अब तक के सीट बंटवारे पर खींचतान बरकरार है. चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए चुनिंदा और ज्यादा सीटें चाहते हैं. जबकि उन्हें जो भी सीटें ऑफर की जा रही है वह एलजेपी को पसंद नहीं है. ऐसी परिस्थिति में चिराग पासवान ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का विकल्प खुला रखा है. आज होने वाली बैठक में चिराग अमित शाह के सामने क्या स्टैंड रखते हैं या देखना दिलचस्प होगा.


चिराग पासवान ने दो दिन पहले ही कहा था कि उनके पिता रामविलास पासवान पार्टी की हर बैठक में यह कहते रहे कि राष्ट्र सबसे पहले हैं और दूसरे नंबर पर पार्टी पार्टी मां होती है और उसके बाद ही व्यक्तिगत स्वार्थ की बारी आती है. चिराग ने कहा था कि किसी भी कीमत पर वह पार्टी की हितों से समझौता नहीं करेंगे.  चिराग पासवान जब अपनी पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत मीटिंग के बाद बाहर निकले तो बिहार के नेताओं ने उन्हें अपने स्टैंड पर कायम रहने को कहा. इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है. चिराग पासवान के पार्टी नेता यह कहते रहे कि किसी भी कीमत पर हमें झुककर समझौता नहीं करना चाहिए.