BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज
04-May-2020 07:48 AM
PATNA : प्रवासी बिहारियों को लेकर आज दो ट्रेनें दानापुर पहुंचने वाली हैं। लॉकडाउन के बीच फंसे दूसरे राज्यों में बिहारियों को वापस लाने का सिलसिला शनिवार को शुरू हुआ था। राजस्थान के जयपुर से पहली ट्रेन दानापुर पहुंची थी और उसके बाद आज दानापुर में केरल से 2 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने इन ट्रेनों से आने वाले प्रवासियों को लेकर अपने स्तर से पूरी तैयारी कर ली है। वहीं गया और बरौनी में कोटा से खुली दो स्पेशल ट्रेनें छात्रों को लेकर पहुंचेंगी। वहीं दानापुर में पांच मई को बंगलुरू से दो स्पेशल ट्रेनें पहुंचने वाली हैं।
केरल के एर्नाकुलम और त्रिरुर से खुली दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आज पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। वहीं कोटा से दो ट्रेनें खुली हैं जिसमें एक ट्रेन गया जंक्शन पहुंचेगी दो दूसरी बरौन जंक्शन पहुंचने वाली है। कोटा से जहां फंसे छात्रों को बिहार लाया जा रहा है वहीं केरल से ट्रेनों के जरिए वहां फंसे बिहारी मजदूरों को वापस लाया जा रहा है।
बता दें कि लॉकडाउन में दूसरे प्रदेशों में फंसे बिहार के लोगों को लाने का काम तेज हो गया है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि विभिन्न राज्यों से ट्रेनें लगातार चलेंगी। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात सरकार से बात हुई है। शीघ्र ही यहां से बिहार के लिए ट्रेनें खुलेंगी। इसका समय अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा है कि बिहार पहुंचने पर स्टेशन से उन्हें जिला और फिर प्रखंड में भेजने की भी पूरी व्यवस्था सरकार ने कर ली है। बाहर से आने वाले लोगों को 21 दिनों तक कोरेंटाइन सेंटर पर ही रखा जाएगा। इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे राज्यों के जो लोग बिहार में फंसे हैं और जाना चाहते हैं तो उनका पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए एप बन रहा है, जिसकी सूचना शीघ्र ही दी जाएगी। इसके बाद इस एप पर लोग पंजीकरण करा सकेंगे।