पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
17-Feb-2021 01:28 PM
BETTIAH : वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व और उसके आसपास के गांव में इन दिनों आदमखोर बाघिन का आतंक जारी है। अब तक रिजर्व टाइगर से निकलकर इस बाघिन ने 3 लोगों को अपना निशाना बनाया। दो दिन पहले बाघिन के पैरों के निशान लखनिया एनटी पोचिंग कैंप के पास मिले थे वही मंगलवार को भी दूसरी बाघिन और उसके बच्चे के पैरों के निशान मिले हैं। तीन लोगों की जान जाने के बाद वन विभाग की टीम लगातार आदमखोर बाघिन की तलाश में जुटी हुई है।
ऐसे में अब दो-दो बाघिनों की निगरानी करने में विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लखनिया एनटी पोचिंग कैंप से पास कई गांव स्थित है। ऐसे में वन विभाग के कर्मी बाघिन और उसके बच्चे पर नजर रख रहे हैं कि कही वह जंगल से निकलकर गांव की तरफ ना जाए। इसे लेकर टाइगर ट्रैकरों को उनकी निगरानी में लगाया गया है। खैरटिया गांव के पास बाघिन को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है।
सहोदरा के सूर्यपुर परसौनी में पांच दिन पूर्व एक दंपति और महिला की जान लेने वाली बाघिन की जंगल में तलाश जारी है। इसे लेकर वीटीआर के अधिकारियों और कर्मचारियों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बाघिन की तलाश में वन विभाग के साथ-साथ पटना से आई विशेषज्ञों की टीम लगी हुई है। जंगल और झाड़ियों का इलाका होने के कारण ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।