ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड

Home / bihar / बिहार चुनाव : 8 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, 86 सीटों पर मतदान...

बिहार चुनाव : 8 विधानसभा क्षेत्रों में वोटिंग खत्म, 86 सीटों पर मतदान जारी

03-Nov-2020 04:00 PM

PATNA : दूसरे चरण में विधानसभा की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है. ज्यादातर सीटों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी लेकिन कई विधानसभा सीटें ऐसी भी हैं जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक ही मतदान हुआ. दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, खगड़िया में कई विधानसभा सीटों पर वोटिंग का सिलसिला संपन्न हुआ. 


जिन सीटों पर वोटिंग थम गई उनमें दरभंगा के कुशेश्वरस्थान, गौरा बौराम और मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू, साहिबगंज विधानसभा सीटें शामिल हैं. इसके अलावे वैशाली की राघोपुर सीट पर भी वोटिंग पूरी हुई. इस सीट से तेजस्वी यादव आरजेडी के उम्मीदवार हैं. खगड़िया की अलौली और बेलदौर में भी वोटिंग का वक्त पूरा हुआ. वहीं बाकी सभी सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी है. 


आपको बता दें कि दूसरे चरण में सबसे ज्यादा उम्मीदवार राष्ट्रीय जनता दल के हैं. राष्ट्रीय जनता दल के कुल 56 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होगी जबकि बीजेपी के 46 उम्मीदवार मैदान में हैं. जनता दल यूनाइटेड के 43, बीएसपी के 33, एलजेपी के 52, आरएलएसपी के 36, कांग्रेस के 24, एनसीपी के 29, सीपीआई के 4 और सीपीआई एम के 4 उम्मीदवार मैदान में हैं. इन सबकी किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी.


गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग आज हो रही है. विधानसभा के लिए दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ. इन 94 विधानसभा सीटों पर कुल 1463 उम्मीदवारों की किस्मत मतदाता तय करेंगे. राज्य भर में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग में अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं.