नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
18-Dec-2020 05:36 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. बिहार सरकार ने 4 जनवरी 2021 से सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का आदेश दे दिया है. आदेश के अनुसार सभी सीनियर सेक्शन खुलेंगे. इसके अलावे होस्टल को भी खोल दिया जाएगा. बिहार सरकार फ्री में छात्रों को मास्क देगी.
इसको भी पढ़ें: जानिये 4 जनवरी से बिहार के स्कूलों में किन क्लासों की पढ़ाई शुरू होगी, कौन सी शर्तों का करना होगा पालन
15 दिनों के बाद होगी समीक्षा
सीनियर सेक्शन खोलने के 15 दिनों के बाद समीक्षा होगी. इसके बाद सभी जूनियर क्लास को खोला जाएगा. आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में इसका फैसला लिया गया है. इसकी जानकारी मुख्य सचिव दीपक कुमार ने दी. कोरोना संकट के बाद बिहार के सभी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों को बंद कर दिया गया था. इसके अलावे होस्टल को भी बंद कर दिया गया था. जिसके बाद आज खोलने को लेकर सरकार का नया आदेश आया है.
शिक्षा मंत्री ने कल किया था इनकार
गुरुवार को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि कोरोना का नेचर बदल रहा है. अभी दिल्ली में पहले कोरोना संक्रमण कुछ कम हुआ और फिर उसके मामले तेजी से बढ गये. अगर ऐसे में सरकार स्कूलों में बच्चों को आने की इजाजत दे दे और कुछ हुआ तो सरकार ही जिम्मेवार मानी जायेगी. सरकार बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकती. लिहाजा अभी स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं दी जा सकती. बिहार के शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूल संचालकों पर भी बरसे हैं. दरअसल प्राइवेट स्कूलों के संचालकों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की थी. उनका कहना था कि कोरोना के कारण स्कूलों को काफी क्षति हुई है इसलिए सरकार को प्राइवेट स्कूलों को पैसा देना चाहिये. इस मांग से नाराज शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा था कि स्कूल संचालक सरकार से मांग कैसे कर सकते हैं. वे जब कमाई कर रहे थे, तब तो सरकार को एक्सट्रा टैक्स नहीं दे रहे थे. कोरोना के कारण दिक्कत सबको हुई है. मंत्री ने कहा था कि सरकार एक क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक करेगी, उसमें ये देखा जायेगा कि समस्याओं को कैसे शॉर्टआउट किया जा सकता है. बिहार में शिक्षा व्यवस्था कैसे पटरी पर आये सरकार इस पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राइवेट स्कूल का एक एक्ट बनाया है. इसका मकसद ये है कि निजी स्कूलों में एक पारदर्शी व्यवस्था हो सके.