ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / bihar / 4 दिन के अंदर बिहार के 2 मंत्रियों का निधन, फिर भी विधानसभा...

4 दिन के अंदर बिहार के 2 मंत्रियों का निधन, फिर भी विधानसभा चुनाव में कोरोना को लेकर हो रही लापरवाही

16-Oct-2020 09:18 AM

PATNA: चार दिन के अंदर बिहार सरकार के दो मंत्रियों का निधन हो गया है. दोनों कोरोना संक्रमित हो चुके थे. इस बीच बिहार में विधानसभा का चुनाव हो रहा है. लेकिन इस चुनाव में कोरोना को लेकर कोई सावधानी बरती नहीं जा रही है. चुनाव आयोग ने इसका पालन करने के लिए बोला था. लेकिन खुद नेता इस गाइडलाइन की धज्यियां उड़ा रहे हैं. ऐसे में वोटरों को खुद सावधान रहने की जरूरत है. क्योंकि बिहार में कोरोना का खतरा भले ही चुनावी शोर में दबा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है.

कोरोना संक्रमित कपिल देव कामत का निधन

कोरोना से बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री कपिल देव कामत का निधन हो गया है. मधुबनी के बाबूबरही से कपिल देव कामत विधायक थे. उनके निधन पर सीएम नीतीश कुमार ने शोक जताया है. कई दिनों से कपिलदेव कामत की स्थिति नाजुक बनी हुई थी. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. उन्हें पहले से ही किडनी की परेशानी थी. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. ब्लड प्रेशर भी कम था. कामत की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाये हुए थे. लेकिन देर रात उनका निधन हो गया.




विनोद सिंह का निधन

12 अक्टूबर को बिहार सरकार के मंत्री विनोद सिंह का निधन हो गया था16 अगस्त को ब्रेन हेमरेज हुआ. ब्रेन हेमरेज के बाद मंत्री विनोद सिंह को तत्काल पटना के रुबन अस्पताल में एडमिट कराया गया. फिर यहां से उनको एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज गया. पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण मंत्री  विनोद सिंह 28 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. जिसके बाद उन्हें कटिहार जिला स्थित विनायक होटल में आइसोलेट किया गया था. कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने और इलाज के बाद मिनिस्टर की रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आ गई थी. लेकिन इस बीच ब्रेन हैमरेज हो गया. जिसके बाद उनका इलाज दिल्ली के मेदांता में चल रहा था. इस बीच पटना के दो सीनियर पत्रकारों का भी कोरोना से मौत हो चुकी है. इसमें से एक चुनावी सभा के दौरान संक्रमित हुए थे, लेकिन चुनाव के बीच लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं. चुनावी रैली में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा रहे हैं.