PATNA : पटना पुलिस का दावा है कि वो अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रही है. पुलिस लगातार यह भी दम भरती है कि अपराधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई है. लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि पटना के ऐसे कई क्राइम जोन हैं जहां सीसीटीवी खराब पड़ा है. वारदात वाले इलाकों में ही CCTV खराब बेऊर मोड़ जगदेव पथ, अनिसाबाद, बोरिंग रोड चौराहा, जगदेव पथ, आरपीएस मोड, ये वो इलाके हैं जहां से अक्सर वारदात की खबरें आती रहती रहती हैं. लेकिन आपको जान कर ताज्जुब होगा कि यहां लगे सीसीटीवी काम नहीं करते हैं. ये कई दिनों से खराब पड़े हैं. इसके साथ ही आशियाना मोड़, चितकोहरा सर्किल, पटेल गोलंबर, मोहनी मोड़ बाल्मीकि चौक, एयरपोर्ट नर्थ गेट पर लगा सीसीटीवी भी काम नहीं करता है. आपको बता दें कि बदलते दौर में सीसीटीवी फुटेज के जरिए पुलिस ने कई कांडों का खुलासा किया है. वारदात के बाद पुलिस अक्सर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करती है. लेकिन जब शहर के क्राइम जोन माने जाने वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरा ही खराब हो तो शहर में अपराधियों पर पुलिस कैसे नजर रख पाएगी.